{"_id":"7bc5447cd36727f5f18b97432d23c820","slug":"four-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्र चुराने और ड्यूटी न करने पर चार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र चुराने और ड्यूटी न करने पर चार निलंबित
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में मतपत्रों को चुराने और ड्यूटी न करने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। इनमें ड्यूटी से नदारद दो सहायक अध्यापकों समेत चार पर गाज गिरी है। सभी को निलंबित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि पार्टी संख्या 51665 में मुंडेरवा सरहदी विशेश्वरगंज के सहा. अध्यापक राजीव की ड्यूटी थी। लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी से काम नहीं किया। निरीक्षण के दौरान 20 मतपत्र गायब मिले। तलाशी लेने पर अनुचर सुधीर कुमार के कपड़ों में मतपत्र पाए गए जबकि मतपत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मतदान अधिकारी की थी। इसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।