{"_id":"5ed91f748ebc3e90701b9267","slug":"four-more-migrants-found-corona-positive-in-bahraich-bahraich-news-lko5244679119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में चार और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में चार और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लखनऊ से गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में चार और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले मेें चार और रोगियों के पॉजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या 93 पहुंच गई है। यह तीनों संक्रमित मरीज मुंबई और दिल्ली से घर पहुंचे थे। सभी मरीजों को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, 62 रोगी कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। औसतन हर दूसरे दिन कोरोना के नए रोगी सामने आ रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि मुंबई और दिल्ली से आए लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट गुरुवार देर शाम जिला मुख्यालय भेजी गई है।
सीएमओ ने बताया कि इनमें चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह मरीज हुजूरपुर, फखरपुर और तेजवापुर ब्लॉक के निवासी हैं। सभी दूसरे प्रदेश से आए हुए थे। चार और कोरोना संक्रमित रोगी मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 93 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि 62 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। इस समय कोविड अस्पताल में 30 एक्टिव रोगी भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि तीनों ब्लॉक के गांवों को हॉटस्पॉट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संक्रमित मरीजों को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।