फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four houses and 85 bigha fields in Ghaghra

घाघरा में समाए चार मकान व 85 बीघा खेत

Mon, 29 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four houses and 85 bigha fields in Ghaghra
कैसरगंज के मंझारा तौकली में कटान कर रही घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। सोमवार को नदी ने तेज कटान करते हुए मंझारा तौकली और गोड़हिया गांव में चार मकानों को लील लिया। वहीं, 85 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी की कटान की भेंट चढ़ी है। सूचना के बावजूद राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

तराई में वर्षा थमी हुई है, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर रह-रह कर बादल बरस रहे हैं। जिसके चलते घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बरकरार है। सोमवार को नदी की लहरों ने तेज कटान करते हुए मंझारा तौकली गांव निवासी हीरालाल, गुलाब, संतराम, राजाराम के घरों को लील लिया। जबकि गोड़हिया नंबर तीन गांव निवासी एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाया है।
विज्ञापन

नदी की लहरें धीरे-धीरे भिरगूपुरवा गांव की ओर बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है। 85 बीघा खेती योग्य जमीन नदी के कटान की भेंट चढ़ी है। कटान तेज होने से ग्यारह सौ रेती, रोहितपुरवा, चंद्रदेवपुरवा, हरिहर बस्ती, महावीरपुरवा व बहराइचनपुरवा गांव के लोग भी दहशतजदा हैं। यह गांव नदी की लहरों से दो तरफ से घिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक राहत व बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। कहा कि अगर कटान और तेज हुई तो बचाव करना मुश्किल हो जाएगा। इससे परेशान ग्रामीण सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुटे गए हैं। उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने बताया कि राजस्व कर्मी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। पीड़ितों की सूची तैयार की जा रही है। सभी कटान पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed