फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four get life imprisonment for killing a villager

ग्रामीण की हत्या में चार को आजीवन कारावास

Sun, 03 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Four get life imprisonment for killing a villager
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के तारानगर डीहा गांव में आठ साल पूर्व जमीन पर जानवर बांधने को लेकर हुए विवाद में हुई ग्रामीण की हत्या के मुकदमे की सुनवाई करते हुए अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियोें पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत तारानगर डीहा गांव निवासी खेलावन व उसका छोटा भाई गोविंद 26 फरवरी 2011 की सुबह करीब सात बजे अपने अहाते में मवेशी बांधने गए थे। तभी गांव निवासी विजय बहादुर, कांधा, कम्मम और रामगांव के पड़ुहिया निवासी तिलकराम जमीन के विवाद को लेकर हमलावर हो गए। धारदार हथियारों से किए गए हमलेे में खेलावन को गंभीर चोटें आईं। वहीं उसका भाई गोविंद भी घायल हो गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान खेलावन की मौत हो गई, जबकि गोविंद की आंखों की रोशनी चली गई। अपर सत्र न्यायाधीश नितिन पांडेय की अदालत में मुकदमे की सुनवाई की गई। केस की सुनवाई के दौरान एडीजीसी क्रिमनल फिरोज अहमद खां ने वादी पक्ष की ओर से कड़ी पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए हत्या के मामले में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि गोविंद की आंखों की रोशनी चले जाने की धारा में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने चारों आरोपियोें पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed