फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Foreign tourists thrilled to see tigers in Katarnia

कतर्निया में बाघ देख विदेशी सैलानी रोमांचित

Tue, 03 Dec 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Foreign tourists thrilled to see tigers in Katarnia
कतर्नियाघाट रेंज में गुजरते बाघ की पर्यटकों द्वारा ली गई तस्वीर। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से टहलने आए विदेशी पर्यटकों के एक दल को कतर्निया में बाघ देखने का मौका मिला है। विदेशी सैलानियों का दल बाघ को देखकर रोमांचित हो उठा। उन्होंने कैमरे में बाघ की तस्वीरों को कैद किया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही विदेशी पर्यटक भी कतर्निया का रुख कर रहे हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से एक दल कतर्नियाघाट की सैर के लिए आया हुआ है। विदेशी सैलानियों को जंगल की सैर कराने के लिए इको टूरिज्म का वाहन भी लगा हुआ है।
विज्ञापन

वाहन के चालक मोहम्मद इरशाद और गाइड मोहम्मद अफजल उर्फ सानू ने बताया कि विदेशी सैलानियों को कतर्नियाघाट का जंगल काफी पसंद आ रहा है। जंगल भ्रमण के दौरान सैलानियों ने हिरन, तेंदुआ, जंगली हाथी, डाल्फिन समेत कई वन एवं जलीय जीवों को देखा है, जिससे वह काफी रोमांचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल को जंगल सफारी के दौरान सीमेंट वाच टॉवर के निकट स्थित मार्ग पर बाघ भी देखने का मौका मिला है। बाघ को देख विदेशी सैलानी रोमांचित हो उठे। यह दल कतर्निया में तीन दिन के भ्रमण के लिए आया हुआ है। दल में शामिल निक और वाट्सन ने बताया कि कतर्निया के जंगलों में विभिन्न तरीके के वन्यजीव देखने को मिले हैं। अगली बार वह फिर यहां का दौरा जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed