फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Foreign liquor recovered at the border, two smugglers arrested

Bahraich News: सीमा पर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Foreign liquor recovered at the border, two smugglers arrested
मिहींपुरवा। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 59वीं वाहिनी नानपारा और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बलईगांव सीमा चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को दो तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ मोतीपुर आनंद चौरसिया ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती दल का गठन कर सीमा स्तंभ संख्या 659/1 के पास भारतीय सीमा के भीतर करीब 80 मीटर अंदर नेपाल की ओर से आते दो संदिग्ध दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों भागने लगे।
विज्ञापन


इस पर जवानों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 करनाली गोल्ड की 90 बोतल, बारिक्स ब्रांड की 60 बोतल, करीब 50 लीटर स्थानीय शराब और दो साइकिल बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के देशराज ने बताया कि पूछताछ में मुरली (41) निवासी बालापुर और राम बहादुर (35) निवासी अर्गंवा, थाना रुपईडीहा ने कबूल किया कि वे नेपाल से अवैध रूप से शराब लाकर भारत में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। बरामद शराब जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed