फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Food feeding Corona warriors on hotel ladder

कोरोना योद्धाओं को होटल की सीढ़ी पर खिला रहे खाना

Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Food feeding Corona warriors on hotel ladder
बहराइच। चित्तौरा के कोविड लेवल-1 अस्पताल में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को होटल में सीढ़ियों पर खाना परोसा जा रहा है। मजबूरी में कोरोना योद्धा सीढ़ी पर बैठकर खाने को मजबूर हैं। कर्मचारियों ने फोटो वायरल करते हुए अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित मरीजों को कोविड लेवल-1 अस्पताल चित्तौरा में भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम को काम करने के बाद हुजूरपुर बस स्टैंड स्थित पंचवटी होटल में ठहराया जा रहा है। कोविड की ड्यूटी करने के बाद कर्मचारियों को होटल में सुकून मिलने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन

मगर होटल में पहुंचने पर दोपहर और रात का खाना उनको सीढ़ियों पर परोसा जाता है। दो दिन ड्यूटी करने के बाद नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीढ़ी पर खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सभी ने अधिकारियों द्वारा कोई भी जानकारी नहीं लिए जाने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि होटल में कोविड अस्पताल के कर्मचारियों व चिकित्सकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश हैं। अगर वहां पर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो यह गलत है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed