फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Followers mourn the death of Bandaria Baba

बंदरिया बाबा की मौत से अनुयायियों में शोक

Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Followers mourn the death of Bandaria Baba
बंदरिबहराइच। बंदरिया बाबा के नाम से मशहूर संत की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलने से जिले में उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बंदरिया बाबा बीते साल ही मिहींपुरवा और रामगांव क्षेत्र में पेड़ पर आसन लगाने के कारण चर्चा में आए थे।
विज्ञापन

हरदोई की शाहाबाद तहसील के तिहानी निवासी श्याम पांडेय उर्फ बंदरिया बाबा (65) पुत्र राम नरायन पांडेय की रविवार को हरदोई में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना जिले में पहुंची तो लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बंदरिया बाबा के नाम से मशहूर श्याम पांडेय जिले के मिहींपुरवा और रामगांव क्षेत्र में बीते साल पीपल के पेड़ पर आसन जमाने को लेकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होने की बात भी कही थी। जिसके बाद काफी संख्या में लोग उनके अनुयायी हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार सीतापुर में किया गया। सीतापुर के नैमिषारण्य में बाबा के अंतिम दर्शन करने के लिए बहराइच से भी काफी संख्या में लोग रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed