{"_id":"1cac941292dbfd005fbdad7406c30640","slug":"follow-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का पालन करें, कम होंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का पालन करें, कम होंगे हादसे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में कमी लाने व ट्रैफिक नियमों से आम जन को रूबरू कराने के लिए सोमवार को घंटाघर चौराहे पर आयोजित जागरूकता शिविर का डीएम ने फीका काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। शिविर में डीएम अभय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नियमों की जानकारी न होने से प्रत्येक वर्ष हादसों में तमाम लोगों को जान-माल का नुकसान होता है। शिविर में डीएम ने एसपी से यातायात माह पर कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाते हुए दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने आम लोगों से वाहन नियंत्रित गति से चलाने, सीट बेल्ट व हेलमेट का इस्तेमाल करने, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करने और हेलमेट पहनने की अपील की। एसपी सालिगराम वर्मा ने कहा कि नो इंट्री क्षेत्र में वाहन को न ले जाएं।
विज्ञापन