फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   flood

भिरगूपुरवा गांव खंडहर में तब्दील, 220 परिवार उजड़े, 13 मकान कटे

Wed, 31 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
flood
बहराइच। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार रात तक नदी का जलस्तर बढ़ा। इसके बाद फिर स्थिर हो गया। मगर कटान थम नहीं रही है। नदी की लहरें कैसरगंज तहसील क्षेत्र के भिरगूपुरवा गांव लील लेने को बेताब दिख रही हैं।
विज्ञापन

गांव के 13 मकान कटान की भेंट चढ़ गए हैं। कटान तेज होने के चलते अब तक 220 परिवार अपना आशियाना उजाड़ चुके हैं। 88 बीघा खेती योग्य जमीन भी बुधवार को नदी में समा गई। कटान की दहशत के चलते गांव में अफरातफरी की स्थिति है। सूचना के बावजूद राजस्वकर्मी अब तक गांव नहीं पहुंचे हैं। जबकि ग्रामीण निरंतर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी अभी बाढ़ का सबब नहीं बनी है। मगर नदी की लहरें तट पर बसे गांवों को लीलने को बेताब दिख रही हैं। तेजी से कटान हो रही है। कैसरगंज तहसील अंतर्गत भिरगूपुरवा गांव में 300 मकान थे। मगर अब तक कटान की दहशत से 220 मकान खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। लोग गृहस्थी का सामान बटोरकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी ने कटान करते हुए मंगलवार रात से अब तक राजकुमार, बबलू, शिवानंद, जगदीश, देवता, गिरजा, बालकराम, महादेव, शंकर समेत 13 लोगों के आशियाने लील लिए हैं। हालांकि जो मकान नदी में समाहित हुए हैं। उन्हें ग्रामीणों ने पहले ही खाली कर दिया था। इसके चलते जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। मगर कटान की स्थिति यही रही तो आगामी तीन-चार दिन में गांव का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।
उधर मंझारा तौकली और रोहितपुरवा गांव की ओर नदी तेजी से बढ़ रही है। नदी का गांव से फासला महज 80 से 100 मीटर ही बचा है। इसके चलते इन दोनों गांवों के लोग भी सुरक्षा को लेकर दहशतजदा हैं। सूचना के बावजूद अब तक कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। मकानों के साथ ही खेती योग्य जमीन भी निरंतर नदी की भेंट चढ़ रही है। बुधवार को 88 बीघा जमीन नदी में समाहित हुई है।

उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने बताया कि बाढ़ और कटान प्रभावित इलाकों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। राजस्वकर्मियों की मदद से कटान पीड़ित ग्रामीणों की सूची तैैयार कराई जा रही है। सभी को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अभी नदी का जलस्तर इतना नहीं है कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो। मगर कटान चल रही है। कटान की रोकथाम के लिए सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के अभियंताओं को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed