फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five people misdeed a minor in Bahraich converted her and married

UP News: पांच लोगों ने लूटी नाबालिग की आबरू, पहले अपहरण फिर सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
सार

किशोरी ने परिजनों को बताया कि उक्त लोग उसको जबरदस्ती किसी दूसरे गांव में ले गए थे। जहां बंधक बनाकर तीन दिनों तक लगातार पांचो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपहरण के दूसरे दिन मौलवी को बुलवाकर उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए जबरदस्ती निकाह करा दिया।

विज्ञापन
Five people misdeed a minor in Bahraich converted her and married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो माह पहले दबंगों ने ननिहाल में रह रही किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह करने के बाद बेहोशी की हालत में घर पर छोड़ गए। लोक लाज के भय से परिजन चुप्पी साधे रहे। इसके बाद आरोपी लगातार किशोरी को विदा न करने पर परिजनों को किशोरी सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी है।

विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। उसकी वृद्ध मां की देखभाल के लिए उसकी गूंगी बहन अपनी 15 वर्षीय पुत्री के साथ रहती है। बीती तीन फरवरी को उनके पड़ोस में रहने वाले अनीस, सद्दाम, मोहितदीन, अलीम और बऊरा जबरदस्ती उसकी बहन की नाबालिग पुत्री को उठा ले गए। काफी प्रयासों के बाद तीन दिन बाद किसी से शिकायत न करने की शर्त पर बेहोशी की हालत में उसके घर पर छोड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत में सुधार होने के बाद किशोरी ने परिजनों को बताया कि उक्त लोग उसको जबरदस्ती किसी दूसरे गांव में ले गए थे। जहां बंधक बनाकर तीन दिनों तक लगातार पांचो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अपहरण के दूसरे दिन मौलवी को बुलवाकर उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए जबरदस्ती निकाह करा दिया। लोक लाज की वजह से वह लोग चुप रहे। लेकिन अब आरोपी किशोरी को अपने साथ भेजने की जिद कर रहे हैं ना भेजने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर पर पुलिस ने पांचो आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट, अपहरण, पाक्सो, धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना से उच्चा अधिकारियों में मचा हड़कंप
किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ महसी अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष हरदी संतोष कुमारन ने पीड़िता के घर पहुंच कर जांच पड़ताल कर घटना की जानकारी ली।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गईं कई टीमें
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed