फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five children ill after eating fruit of jatropha

जेट्रोफा का फल खाने से पांच बच्चे बीमार

Fri, 13 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five children ill after eating fruit of jatropha
रुपईडीहा (बहराइच)। थाना क्षेत्र के गंगापुर मोहनापुर गांव में जेट्रोफा का फल खाने से पांच बच्चे बीमार हो गए है। बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी चरदा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर मोहनापुर गांव निवासी चांदनी (6) पुत्री मालती, चंदा (7) पुत्री जवाहरलाल, मोहित (5) पुत्र संतोखी, शिवांश (4) पुत्र रामजीत और अरुन (4 ) पुत्र मालती ने गुरुवार की रात गांव में खेलते समय जेट्रोफा के फल खा लिए। फल खाने से बच्चे बीमार हो गए। उन्हें उल्टी व दस्त होने लगे।
विज्ञापन

आनन-फानन में पीड़ित सभी बच्चों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भर्ती कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्चित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगापुर मोहनापुर गांव के रहने वाले पांच बच्चे गांव में जेट्रोफा का फल खाने से बीमार पड़ गए, जिन्हें उल्टी-दस्त हो रहे हैं। बीमार सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। कल रात में इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed