{"_id":"64a5a6872ff94009be0cd3b8","slug":"five-ayush-hospitals-will-get-their-own-building-bahraich-news-c-13-1-320488-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पांच आयुुष अस्पतालों को मिलेगा खुद का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पांच आयुुष अस्पतालों को मिलेगा खुद का भवन
Wed, 05 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। तहसील क्षेत्र में गुमनामी के साए में रहे पांच आयुष अस्पतालों को जल्द उनका भवन व पहचान मिलने वाली है। शासन के निर्देश पर आयुष अस्पतालों के भवनों के निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने भूमि चिह्नांकन कर प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान में सभी आयुष अस्पताल सरकारी भवनों व किराए के मकानों में चल रहे थे। इस कारण अधिकतर मरीजों को इनकी जानकारी नहीं थी।
पयागपुर तहसील की लाखों की आबादी को बेहतर इलाज देने के लिए पांच आयुष अस्पताल हैं। इनमें तीन होम्यौपैथिक व दो आयुर्वेदिक अस्पताल हैं। लेकिन अभी तक इन अस्पतालों के पास खुद का भवन नहीं था। तहसील प्रशासन से पांच आयुष अस्पतालों के लिए भूमि चिह्नांकन का कार्य पूर्ण कर लिया है।
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने पर भवन निर्माण शुरू किया जाएगा।
यहां चिह्नित की गई भूमि
एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत खजुरी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए 0.10 हेक्टेअर और हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लौकाही में 0.125 हेक्टेअर भूमि चिह्नित की गई है। ग्राम पंचायत सुमेरपुर में होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए 0.122 हेक्टेअर, कलाम सतरही होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए 0.107 हेक्टेअर और विकासखंड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत निगोह में होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए 0.110 हेक्टेअर भूमि का चिह्नांकन किया गया है।