फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Firing on police team reached to stop construction

निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग

Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Firing on police team reached to stop construction
जरवल (बहराइच)। थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी चार लोग सड़क का खड़ंजा उजाड़कर शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। इसकी सूचना पड़ोसी ने पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मौके से भाग गए। इस मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत सात धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद गांव निवासी अब्दुल जलील ने मंगलवार को डायल 112 को फोन कर पड़ोसी लोगों पर सड़क की जमीन पर शौचालय का निर्माण करवाने की शिकायत की। इस पर डायल 112 के सिपाही मनीष कुमार यादव, मुकेश और अनिल गांव पहुंचे। पुलिस ने देखा कि मुस्तफाबाद गांव निवासी कमालुद्दीन, सुजाउद्दीन आदि खड़ंजा उजाड़कर शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर जरवलरोड थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी हमराही शिवमोहन, अतीउल्ला, अखिलेश पासवान के साथ वाहन से मुस्तफाबाद गांव निवासी शिकायतकर्ता असगर अली पुत्र इशहाक के घर के सामने पहुंचे। थाने में तहरीर देकर उप निरीक्षक ने कहा कि दोपहर बाद 2.45 बजे मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचा। गांव निवासी कमालुद्दीन, सुजाउद्दीन, हमीद और अबूसहमा खड़ंजा उजाड़कर शौैचालय का निर्माण करवा रहे थे। पुलिस के रोकने पर भी नहीं माने। इसके बाद आरोपियों ने असगर अली के घर की तरफ खड़ी पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की और ईंट-पत्थर फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच करने पर सभी आरोप सही पाए गए। इस पर पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर चारों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने, प्राणघातक हमला करने, मारपीट समेत सात धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed