फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fireworks market decorated in ball house grounds

गेंद घर मैदान में सज गया पटाखा बाजार

Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fireworks market decorated in ball house grounds
हराइच के गेंदघर मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीददारी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीपावली को लेकर लोगों में उल्लास है। इसे लेकर गेंद घर मैदान में पटाखा बाजार सज गया है। खरीददारी भी शुरू हो गई है। इस बार 42 अस्थायी व सात स्थायी लाइसेंस दुकानदारों ने पटाखे की दुकानें स्थापित की हैं। इन दुकानों पर बिकने वाले पटाखों में सुपर राकेट, राकेट सीटी, राकेट ल्यूनिक, राकेट टू साउंड, दो आवाजा, क्लासिक गोला, स्वीट सिक्सटीन, सिक्सटीन शॉट, 30 शाट्स, ट्वेल्व कलर पटाखों की धूम है। पांच रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के शिवाकाशी के पटाखे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

पंच पर्व दीपावली पर पटाखा न हो तो सूना लगता है। इसी के चलते पटाखा बाजार शनिवार को गेंद घर मैदान में सज गया। इस बार जिला प्रशासन ने 42 व्यवसायियों को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया है। जबकि सात स्थायी पटाखा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। बिक्री भी शुरू हो गई है। धमाके वाले पटाखों के साथ ही प्रकाश वाले पटाखों की मांग है।
विज्ञापन

पटाखा व्यवसायी खालिद हुसैन और मोहसिन ने बताया कि रोशनी वाले पटाखे लोगों का आकर्षण चुरा रहे हैं। शिवाकाशी में बने सुपर राकेट, राकेट राकेट सीटी, राकेट ल्यूनिक, राकेट टू साउंड, दो आवाजा, क्लासिक गोला, स्वीट सिक्सटीन, सिक्सटीन शॉट, 30 शाट्स, ट्वेल्व कलर, सेवन कलर, मैजिक फाउंटेन, सीटीवाली जलेबी, रोबो, क्रेकली कोकोनेट, अशोक कलर फुलझड़िया व आसमानी पटाखो में स्काई फ्लावर, ब्लू चेरी, गोल्डेन स्टार, व क्लासिक पटाखों की मांग अधिक है। अनार डांस-डास, स्पेशल अनार, चुटपुट भी बच्चों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने व्यवसायी ताहिर हुसैन ने बताया कि जैदपुर के अनार, महताब, ट्राई कलर, सुपर अनार और क्रेकली कलर की मांग बढ़ी है। इसके अलावा चक्कल, स्वीटी चक्कल, आसमानी फुलझड़ी, 100 से 10 हजारा चटाइयां भी लोग खरीद रहे हैं। व्यवसायी किशोर गुप्ता ने बताया कि खलीबली का 240 साउंड करीब 1400 रुपयेे में बिक रहा है।
वहीं बच्चों के बीच बिग ड्यूस, छोटा भीम, पाप-पाप, बिशुु जलेबी आदि भी काफी पसंद की जा रही है। उधर, अग्निशमन अधिकारी शिव मोहन मिश्रा ने शनिवार को पटाखा बाजार का मुआयना किया। उन्होंने दुकानदारों से एहतियात बरतने के निर्देश दिए। कुछ पटाखा व्यवसायियों के लाइसेंस भी चेक किए।

एसोसिएशन ने कराई व्यवस्था
पटाखा बाजार में पटाखा एसोसिएशन की ओर से लाइट की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा मुख्य द्वार की सजावट की गई है। इसके अलावा सभी दुकानों के सामने बालू की दो बोरियां, पानी के ड्रम और सीज फायर भी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed