{"_id":"5dc05dfe8ebc3e93d0287129","slug":"fir-against-negligent-73-blo-bahraich-news-lko4904209114","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 73 बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 73 बीएलओ के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
बहराइच। जनपद में संचालित मतदाता सत्यापन कार्य की कच्छप गति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 73 बूथ लेबिल अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पांच बीएलओ को निलंबित करने के साथ-साथ 539 बूथ लेबिल अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई भी की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि मतदाता सत्यापन कार्य की विधानसभावार समीक्षा में पाया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा में कुल मतदाताओं की संख्या 357305 के सापेक्ष 3 नवंबर तक मात्र 102260 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 28.62 प्रतिशत है।
इसी प्रकार विधानसभा नानपारा में कुल मतदाताओं की संख्या 342985 के सापेक्ष मात्र 251702 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 73.39 प्रतिशत, मटेरा में कुल मतदाताओं की संख्या 328614 के सापेक्ष 199103 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 60.59 प्रतिशत है।
विज्ञापन
इसी तरह महसी में कुल मतदाताओं की संख्या 328544 के सापेक्ष मात्र 254790 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 77.55 प्रतिशत है। इसके अलावा सदर बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 371479 के सापेक्ष मात्र 264182 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 71.12 प्रतिशत है।
पयागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 373098 के सापेक्ष मात्र 264563 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 70.91 तथा कैसरगंज में कुल मतदाताओं की संख्या 383797 के सापेक्ष मात्र 321195 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 83.69 प्रतिशत है।
इस प्रकार जनपद के कुल मतदाताओं 2485822 के सापेक्ष मात्र 1657795 मतदाताओं का ही सत्यापन किया गया है। जो लक्ष्य का 66.69 प्रतिशत है। डीएम शंभु कुमार ने अधिकारियों को तेजी के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।