फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Father-son injured due to falling of kutcha house

कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र घायल

Sun, 13 Feb 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Father-son injured due to falling of kutcha house
जरवलरोड के ग्राम पारा परसुरामपुर में गिरा मकान। - फोटो : BAHRAICH
जरवलरोड (बहराइच)। पारा परसरामपुर गांव में शनिवार की देर रात अचानक कच्चा मकान ढह जाने से पिता-पुत्र उसमें दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्त के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। अधिक चोट लगने के कारण आननफानन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पारा परसरामपुर निवासी मोहम्मद उमर (45) अपने पिता तमस्सुल (80) के साथ अपने कच्चे घर में सो रहे थे। तभी शनिवार की रात करीब ढाई बजे अचानक कच्चा मकान ढह गया। जिसमें पिता-पुत्र दोनों दब गए। चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़े और मलबे से दोनों को बाहर निकाला। घायल पिता-पुत्र को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed