{"_id":"64a5a6e100854428d4023c97","slug":"father-saved-innocent-daughters-life-by-fighting-with-leopard-bahraich-news-c-13-1-320487-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पिता ने तेंदुए से संघर्ष कर बचाई मासूम बिटिया की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पिता ने तेंदुए से संघर्ष कर बचाई मासूम बिटिया की जान
Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा/मोतीपुर (बहराइच)। घर के अंदर सो रही बच्ची को तेंदुआ मंगलवार की देर रात दबोच कर ले जा रहा था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता तेंदुए से संघर्ष करने लगा। अंत में बहादुर पिता ने बच्ची को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया। गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन सीएचसी मिहींपुरवा ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वन विभाग ने घायल बालिका के पिता को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के सोमईगौढ़ी के मजरा तनाजा निवासी रामबक्स की पुत्री सुहानी (5) मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। पिता भी खाना खाकर सोने जा रहा था, तभी तेंदुआ घर में घुसकर बालिका की गर्दन दबोचकर ले जाने लगा।
बालिका के रोने की आवाज सुनकर उसका पिता दौड़कर पहुंचा और तेंदुए से बालिका को छुड़ाने लगा। बालिका को तेंदुआ अपनी ओर खींच रहा था। जबकि पिता अपनी पुत्री को अपनी ओर खींच रहा था। यह संघर्ष लगभग पांच मिनट तक चला। अंत में बहादुर पिता ने अपनी पुत्री को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
खून से लथपथ बालिका को परिजन सोमईगौढ़ी के प्रधान जय प्रकाश यादव के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बालिका को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी सीएचसी पहुंचे और घायल बालिका के पिता को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। मोतीपुर के वन क्षेत्राधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ाई गई है। ग्रामीणों को तेंदुए से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। घायल बालिका के पिता को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।