{"_id":"6a061b8c62e0c652b60038d7","slug":"father-returning-from-meeting-his-daughter-dies-in-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-149376-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेटी से मिलकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेटी से मिलकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत
Fri, 15 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। रामगांव निवासी युवक स्कूल में बेटी से मिलकर घर लौट रहा था, तभी डीसीएम से टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई गई। उधर, फखरपुर इलाके में बालू लदे ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए।
रामगांव निवासी दीपक गुप्ता (41) की बेटी रिसिया स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ती है। दीपक बुधवार शाम अपनी बेटी से मिलने स्कूल गए थे। वह उसके लिए जरूरत का सामान भी साथ ले गए थे। बेटी से मिलने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में एक डीसीएम से टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दीपक की मौत हो गई। उनके पिता हरीशचंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, बुधवार शाम कंदौसा निवासी इकराम अली (42) और आसिफ (25) बाइक से डीजल लेने पेट्रोल पंप जा रहे थे। फखरपुर क्षेत्र में कुंडासर-जैतापुर मार्ग पर सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।