{"_id":"5fa42fae8ebc3e9c033413b2","slug":"farmers-should-do-farming-through-scientific-method-bahraich-news-lko5487931181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक विधि से खेती करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक विधि से खेती करें किसान
विज्ञापन
बहराइच के कृषि विभाग में रबी उत्पादका गोष्ठी में किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्य अतिथि ?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि भवन परिसर में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलहा विधायक सरोज सोनकर व हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह रहे। सभी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। इस दौरान किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक उपज प्राप्त करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कृषक केंद्र व राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्य नाथ कृषकों की आय को दो गुना करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। देश के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए मूल समर्थन योजना के तहत उपज की रिकार्ड खरीद की जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद किसानों से अपील की गयी कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठाए। वैज्ञानिक विधि से खेती करें ताकि उन्हें भरपूर उपज प्राप्त हो सके। वक्ताओं ने किसानों को सलाह दी कि सहफसली खेती के साथ-साथ कृषि आधारित व्यवसाय को भी अपनाए। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डॉ. आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, कृषि वैज्ञानिक, जिला स्तरीय अधिकारी व लीड बैंक प्रबंधक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।