{"_id":"8daf10832cf0c239451eed3a3c6b82cc","slug":"farmers-annoyed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में बांध बांधने से किसान परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में बांध बांधने से किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। अली नगर रजबहा में कुछ किसानों द्वारा बांध बांधा जा रहा है। इससे शेष क्षेत्र के किसान सिंचाई से वंचित हो रहे हैं। किसानों के विरोध पर जानमाल की धमकी दी जा रही है।
किसानों की शिकायत पर सिंचाई विभाग द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद विभाग द्वारा गिलौला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।
गिलौला थाना क्षेत्र स्थित सरयू नहर के अलीनगर रजबहा की लंबाई15.800 किलोमीटर है। इससे क्षेत्र के कल्यानपुर, मनसुखा, सुविखा, हड़िल्ला, हरिबंशपुर, मनिकौरा, शाहपुर बरा, नगरौरा, औरैया निधान, गोपालपुर व भिठौरा राम सहाय सहित करीब 24 गांवों में खेतों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन
इस रजबहा पर नगरौरा, औरैया निधान, गोपालपुर व भिठौरा राम सहाय के कुछ किसानों द्वारा आए दिन बंधा बांध रजबहा को काट कर अपने खेतों की सिंचाई की जाती है जिससे शेष क्षेत्र के किसान सिंचाई से वंचित हो रहे हैं।
किसानों के विरोध करने पर उनके द्वारा न सिर्फ अभद्रता की जाती है बल्कि जानमाल की धमकी भी दी जाती है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सहायक अभियंता चतुर्थ सरयू नहर खंड प्रथम बलरामपुर मोहम्मद सुहेल खां व अवर अभियंता जेके मल्ल से की गई थी।
सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए जांच में यह पुष्ट हुआ कि किलोमीटर दो से छह के मध्य कुछ किसानों द्वारा न सिर्फ रजबहा काटा गया था उस पर बांध भी बांधा गया था।
इस पर अवर अभियंता द्वारा गिलौला थाने में प्रार्थना पत्र देकर दबंग किसानों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। इसके बावजूद गिलौला पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है।
अवर अभियंता जेके मल्ल का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की सूचना अधिशासी अभियंता के माध्यम से डीएम व एसपी को दे दी गई है। अधिकारियों के आदेश के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।