फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmers angry due to non-operation of sugar mill

चीनी मिल का संचालन न होने से भड़के किसान

Sat, 16 Nov 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to non-operation of sugar mill
जरवलरोड चीनी मिल पर प्रदर्शन करते भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। जरवल रोड में स्थित चीनी मिल का संचालन अभी तक नहीं हो सका है, जबकि किसानों का गन्ना खेतों में तैयार खड़ा है। इससे आक्रोशित भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने शनिवार को मिल परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड के बंभौरा जरवलरोड में स्थित आईपीएल चीनी मिल का संचालन अभी तक नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के गन्ना किसान परेशान हैं। किसान खेतों में गेहूं की बोआई भी नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रभान सिंह तथा जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश की अगुवाई में तमाम किसान चीनी मिल के गेट पर पहुंचे और मिल संचालन को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि मिल के अधिकारी किसानों की समस्या से अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों को किसानों की समस्या नहीं दिखाई दे रही है, जिससे मजबूरी में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना पाकर नायब तहसीलदार कैसरगंज विनीत कुमार सिंह और नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार तथा मिल प्रबंधन अधिकारी शाकिर अली मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे किसानों व भाकियू के पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर किसान शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि चीनी मिल का समय से संचालन न होने से हजारों किसान अपना पेड़ी गन्ना काटकर गेहूं की बोआई नहीं कर पाएंगे। इससे किसानों को तगड़ी चपत लगेगी, जिसकी भरपाई करवाई जाए। गाड़ी यार्ड की व्यवस्था सही न होने से किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी अक्सर पलट जाती है, जिसे सही कराया जाए।

चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत कुरमौरा का सेंटर महुरी में चलाया जा रहा है, जिसे कुरमौरा में लगवाया जाए। जिलाध्यक्ष धर्मचंद महेश ने प्रशासन को आगाह किया कि वह समय से चीनी मिल का संचालन कराए। इस मौके पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अनिल यादव, केशवराम विश्वकर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, अशोक मिश्रा अन्ना, रामसिंह वर्मा, अनुरुद्ध प्रसाद गौतम, अरविंद कुमार मिश्रा, आदित्य प्रसाद शर्मा, अली अहमद, हंसराम, रामसिंह वर्मा, मोहम्मद लल्लन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed