फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer Sanjeev honored by the Governor

Bahraich News: राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए किसान संजीव

Sat, 07 Feb 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 07 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer Sanjeev honored by the Governor
बहराइच। जिले के एक किसान को शुक्रवार को राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित किया। चार अन्य किसानों को सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


राजभवन परिसर मेंं छह फरवरी को आयोजित प्रादेशिक फल शाक-भाजी व पुष्प प्रदर्शनी के दौरान आकांक्षी जिले के प्रगतिशील किसान संजीव कुमार गौड़ को राज्यपाल ने सम्मानित किया। संजीव को यह सम्मान एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन तकनीक से विष मुक्त पपीता की खेती के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्तिपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


आठ फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन निर्णायक कमेटी ने जिले की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। किसान रवि कुमार अग्रवाल को रंगीन शिमला मिर्च (लाल) व जरवेरा (लाल रंग) के लिए प्रथम पुरस्कार, किसान लालता प्रसाद गुप्ता को केला के लिए प्रथम पुरस्कार और शहद के लिए शत्रोहन यादव को द्वितीय व फूलचंद गिरी को तृतीय स्थान प्रदान करने के लिए चयनित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जिले के उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी की अगुवाई में वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा व प्रगतिशील किसान प्रतिभाग कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि चयनित चार किसानों को आठ फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।


किसानों को लखनऊ में सम्मान मिलने के बाद डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा है कि औद्योगिक फसलों में आकांक्षी जिले के किसानों को पुरस्कृत किया जाना गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed