फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Farmer registry not done, doubt on Samman Nidhi of 3.6 lakh farmers

Bahraich News: नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री, 3.6 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संशय

Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer registry not done, doubt on Samman Nidhi of 3.6 lakh farmers
बहराइच में स्थित कृषि भवन कार्यालय। 
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी होने वाली है। सरकार की ओर से अगले दो से तीन दिनों में किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा भेजने का संकेत दिया गया है। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री न होने से जिले के 3.6 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। विभागीय अधिकारी भी इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये दिए जाते हैं। इसके तहत जिले के 6,27,373 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है और इसी माह जारी होने वाली सम्मान निधि की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री न होने से 3.6 लाख किसानों की सम्मान निधि पर संशय की तलवार लटक गई है। अब तक सिर्फ 2,58,382 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री करवाई है। जबकि पूर्व में फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसान सम्मान निधि के न मिलने के संकेत दिए गए थे।
विज्ञापन


फार्मर रजिस्ट्री में सदर तहसील फिसड्डी
फार्मर रजिस्ट्री के मामले में मिहींपुरवा विकासखंड सूची में अव्वल है। यहां पंजीकृत किसानों में से 68.01 प्रतिशत की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। इस सूची में 31.87 प्रतिशत के साथ सदर तहसील सबसे नीचले पायदान पर है। नानपारा तहसील में 47.22 प्रतिशत, महसी में 41.65 प्रतिशत, पयागपुर में 41.3 प्रतिशत व कैसरगंज में 38.08 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है। प्रदेश स्तर पर जिला 43.24 प्रतिशत के साथ 28वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह लाख किसानों को मिली थी 18वीं किस्त
किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की बात करें तो अक्तूबर माह में जिले के 6,01,490 किसानों को 2000-2000 रुपये मिले थे। हालांकि इस दौरान भी ई केवाईसी को अनिवार्य बताया जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से किस्त सभी को जारी कर दी गई थी। इस बार भी सभी किसानों को सम्मान निधि की किस्त मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में 5.38 लाख किसानों की ई केवाईसी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed