फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fans are not running in trains, passengers are suffering due to heat

ट्रेनों में नहीं चल रहे पंखे, गर्मी से मुसाफिर बेहाल

Sun, 10 Apr 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fans are not running in trains, passengers are suffering due to heat
बहराइच। बहराइच से मैलानी व बहराइच से रुपईडीहा तक जाने वाले छोटी लाइन की ट्रेनों में भीषण गर्मी के बीच पंखे का संचालन नहीं किया जा रहा है, जिससे दैनिक रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही छोटी लाइन पर ट्रेनों की संख्या कम होने से भी यात्रियों में खासी नाराजगी है। यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ ने सांसद अक्षयवर लाल गोंड को शिकायती पत्र देकर व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के बहराइच-मैलानी व बहराइच-रुपईडीहा रेल लाइन पर संचालित ट्रेनों में यात्री सुविधाएं नदारद हैं। अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है, बावजूद इसके दोपहर के समय संचालित हो रही ट्रेनों में पंखा नहीं चलाया जाता है। जिससे उमस व गर्मी से बच्चे परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रा कर रहे छोटे-छोटे बच्चों को होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान इस असुविधा पर जब गार्ड से शिकायत पुस्तिका मांगी गई, ताकि शिकायत दर्ज करवाई जा सके, तो उन्होंने शिकायत पुस्तिका देने से मना कर दिया। रेल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर दैनिक रेल यात्रियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर नानपारा-बहराइच तक की यात्रा पर पूर्व में 10 रुपये का किराया लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 30 रुपये कर दिया गया है। बावजूद इसके रेल डिब्बों से यात्री सुविधाएं नदारद हैं। छोटी लाइन की ट्रेनों में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर सांसद अक्षयवर लाल गोंड को पत्र लिखकर मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांयकालीन ट्रेनों का शुरू हो संचालन
नानपारा से बहराइच के लिए दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी ट्रेन नहीं है। वहीं बहराइच से भी 3 बजे के बाद नानपारा के लिए कोई ट्रेन नहीं है, जबकि पूर्व में ट्रेनों चलती थी। सांयकालीन ट्रेनों का संचालन बंद होने से नौकरी-पेशा करने वाले, मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों व दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तत्काल सायंकालीन ट्रेनों का संचालन शुरू होना चाहिए। -प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष दैनिक रेल यात्री संघ
यात्री हितों पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
कई बार यात्रियों को जिला मुख्यालय पर कार्य के चलते देर हो जाती है, ऐसे यात्री 7:30 पर बहराइच से आने वाली ट्रेन द्वारा अपने घर पहुंचते थे। लेकिन ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्री संघ की ओर से ट्रेनों के संचालन की मांग की गई थी, लेकिन रेल प्रशासन यात्री हितों पर ध्यान नहीं दे रहा है। -पवन तुलस्यान, संरक्षक दैनिक रेल यात्री संघ
कम की गई डिब्बों की संख्या
बहराइच से मैलानी व नेपालगंज तक संचालित ट्रेनों में डिब्बों की संख्या घटा दी गई है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों की संख्या भी काफी कम है, जिसके चलते आम नागरिकों को अधिक किराया देकर प्राइवेट बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। जो ट्रेनें हैं भी उनमें सुविधाएं नदारद हैं। पुखे शो पीस के लिए लगे हैं। भीषण गर्मी होने के बावजूद उनका संचालन नहीं हो रहा है। रेल प्रशासन को चाहिए, कि यात्री हित को ध्यान में रखकर डिब्बों की संख्या बढ़ाए। -संदीप डालमिया, रेल यात्री
बहराइच से बनारस, दिल्ली, मुंबई को शुरू हों ट्रेने
बहराइच से गोंडा तक बड़ी लाइन होने पर यात्रियों में खुशी थी, कि अब अपने जिले से देश के अन्य राज्यों तक ट्रेनों का संचालन शुरू होगा और सुविधा होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेल प्रशासन को चाहिए कि यात्री हित को ध्यान में रखते हुए बहराइच से बनारस, दिल्ली, कलकत्ता, मुंबई आदि शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू करे। -पवन जायसवाल, दैनिक यात्री

कराया जाएगा समस्या का निस्तारण
बहराइच में संचालित होने वाली ट्रेनों में पंखा न चलने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। अगर ऐसी समस्या है तो तत्काल समस्या का निस्तारण किया जाएगा। -पंकज सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वात्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed