फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Family attacked with axe, critical

Bahraich News: परिवार पर फरसे से हमला, गंभीर

Sun, 28 Sep 2025 07:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 28 Sep 2025 07:59 AM IST
विज्ञापन
Family attacked with axe, critical
बहराइच। सलारपुर लोधन पुरवा गांव में शनिवार भोर कुछ लोग एक ग्रामीण के घर में घुसे, परिजनों के जाग जाने पर भाग रहे लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। सुबह परिवार के विरोध करने पर फरसे से हमला कर लहूलुहान कर दिया, हमले में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन



हनुमान प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांव निवासी राहुल अपने साथियों के साथ लूटपाट के इरादे से शनिवार भोर लगभग 3.30 बजे घर में घुस आए। आहट पाकर उनकी पत्नी व अन्य महिलाओं की नींद खुली। सभी ने विरोध किया तो लोग अभद्रता करने लगे। शोर मचाने पर युवकों ने पत्नी पर चाकू से हमला किया, हमले में उनकी दो अंगुलियां कट गईं।
विज्ञापन




पीड़ित ने बताया कि सुबह परिवार के लोगों ने आरोपी युवकों के परिजनों से भोर की घटना का विरोध जताया तो किशोरी, रोहित, राहुल, तिवारी, पवन पाल, भाई लाल, बौरा ने फरसे से हमला कर दिया। इस हमले में रंगीलाल, मनोरथ और रामकुमार समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




हनुमान प्रसाद का आरोप है कि उन्होंने तुरंत दरगाह थाना में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी आरोप लगाया कि केस दर्ज करने और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले में चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी के समक्ष धरना देंगे।



इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राम आज्ञा सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed