{"_id":"678d42f023eb8b20cc0ffbbb","slug":"facility-of-bp-sugar-testing-is-also-available-with-the-medicine-bahraich-news-c-98-1-brp1009-125569-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दवा के साथ मिले बीपी-शुगर जांच की भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दवा के साथ मिले बीपी-शुगर जांच की भी सुविधा
Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
रिसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेेले में मरीजों का परीक्षण क
रिसिया (बहराइच)। साहब...हर सप्ताह आरोग्य मेला लगता है और दवाएं दी जाती है। लेकिन अगर इस दौरान ब्लड प्रेशर व सुगर समेत अन्य जांचे भी हो जाएं तो हम लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मेडिकल कॉलेज की दौड़ भाग न करनी पड़े। उक्त बातें रिसिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर शंकरपुर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में शंकरपुर निवासी सलमान ने कही।
लक्ष्मनपुर शंकरपुर पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में पहुंचे उमेश व रमेश कुमार ने भी मेले में बीपी-शुगर जांच न होने पर रोष व्यक्त किया और जांच सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की।
रिसिया विकासखंड के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों डीहा, लक्ष्मनपुर शंकरपुर व मटेरा पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। नर्सिंग डीहा में डाॅ़. जीशान व डाॅ़. शुएब ने 16 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवा वितरित की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मनपुर शंकरपुर में डाॅ़. शालिम मसूद की मौजूदगी में 17 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। मटेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ़. धर्मेंद्र गौतम की मौजूदगी में 23 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।