{"_id":"5fa42e288ebc3ec5ef031337","slug":"export-of-potato-to-nepal-should-be-stopped-bahraich-news-lko5487921183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल को आलू का निर्यात रोका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल को आलू का निर्यात रोका जाए
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बे के व्यापारियों ने आलू की बढ़ रहीं कीमतों को देखते हुए नेपाल में आलू का निर्यात रोके जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि प्रतिदिन 25 से 30 ट्रक आलू की सप्लाई नेपाल को की जा रही है, जबकि जिले व प्रदेश में आलू का रेट बढ़ता जा रहा है। आलू के साथ छुहारा और प्याज की भी तस्करी की जा रही है। व्यापारियों ने नेपाल को आलू का निर्यात रोकने की मांग की है।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा से नेपाल को प्रतिदिन 25 से 30 ट्रक आलू का निर्यात किया जाता है। इसकी जांच कस्टम कार्यालय की ओर से भी की जाती है। नेपाल को हो रहे आलू निर्यात को रुपईडीहा के व्यापारियों ने रोके जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जिले में आलू के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार नेपाल में सस्ते दर पर आलू निर्यात कर रही है। इतना ही नहीं आलू की बोरियों के बीच प्याज व छुहारे की भी तस्करी की जा रही है।
रुपईडीहा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल ने कहा कि आलू के भाव बढ़ते जा रहे हैं। जिले में आम ग्रामीणों की थाली से आलू गायब है, लेकिन नेपाल में प्रतिदिन काफी मात्रा में आलू भेजा जा रहा है। आलू निर्यात की आड़ में प्याज और छुहारा भी भेजा जा रहा है। कर्मचारियों की ओर से सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में आम ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए नेपाल को आलू का निर्यात रोका जाए।