{"_id":"5d8cf0cf8ebc3e017553b05a","slug":"entry-fees-will-now-be-paid-at-indira-gandhi-stadium-bahraich-news-lko483714712","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी स्टेडियम में अब देने होगी एंट्री फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी स्टेडियम में अब देने होगी एंट्री फीस
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा स्टेडियम का बहुउद्देशीय भवन।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहरवासी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम के मैदान में प्रतिदिन टहलने जाते है, लेकिन खेलकूद करने वाले खिलाड़ियों व शौकिया जाने वाले लोगों को अब इंदिरा गांधी स्टेडियम में नि:शुल्क प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेडियम में प्रवेश पाने के लिए सभी लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने व किट के साथ आना होगा। इसके लिए मैदान परिसर में सुबह एनाउंस भी किया जा रहा है। सरकार की ओर से शासनादेश जारी होने के बाद इस पहल की शुरुआत हुई है।
शहरवासियों के साथ खिलाड़ियों के लिए जिला मुख्यालय पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया गया है। इस स्टेडियम में सुबह व शाम सैकड़ों खिलाड़ी व शौकिया लोग आते हैं। सभी लोग सुबह स्टेडियम में चहलकदमी कर सेहत को सुधारने के साथ फुर्तीला बनाने के लिए दौड़ लगाते हैं।
अभी तक लोगों को इंदिरा गांधी स्टेडियम में नि:शुल्क प्रवेश मिलता था, लेकिन अब यहां आने वाले लोगों को बिना सदस्यता शुल्क जमा कराए बिना प्रवेश नहीं मिल सकेगा। शुल्क जमा करने वाले लोगों को क्रीड़ाधिकारी की ओर से आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों को प्रवेश के दौरान आईडी कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद ही मैदान में जाने की अनुमति मिलेगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्टेडियम प्रबंधन हरकत में आ गया है। बिना आईडी व किट के शहरवासियों के साथ खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में शहरवासियों और खिलाड़ियों की जेब भी ढीली होगी।
शासन के इस फरमान से खिलाड़ियों के साथ शहरवासी भी हैरत में हैं, लेकिन यह नियम सभी लोगों को मानना पड़ेगा। अब शहरवासियों को सेहत दुरुस्त करने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में नि:शुल्क प्रवेश नहीं मिलेगा।
प्रतिदिन एनाउंसमेंट से कर रहे जागरूक
इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह आने वाले खिलाड़ियों व शहरवासियों को जागरूक करने के लिए माइक से एनाउंसमेंट कर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन माइक से खेल विभाग के कर्मचारी लोगों को संबोधित कर रहे हैं कि अब बिना फीस व किट के प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
यह है प्रवेश फीस
इंदिरा गांधी स्टेडियम में 18 वर्ष से कम बालक के लिए वित्तीय वर्ष में 50 रुपये व रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये जमा करने होंगे। शौकिया खिलाड़ी के रूप में आने वाले लोगंो को हर माह 200 रुपये व 10 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
शासन के निर्देश का होगा पालन
शासन से निर्देश मिलने के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों व शौकिया लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए मैदान परिसर में सुबह एनाउंस भी कराया जा रहा है। इसका पूर्णतया पालन कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
- अभिषेक कुमार धानुक, उप क्रीड़ा अधिकारी बहराइच