फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Englishbhediyon ne mahila va chaar bachchon ko kiya jakhmee Wolves injured a woman and four children

Bahraich News: भेड़ियों ने महिला व चार बच्चों को किया जख्मी

Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Englishbhediyon ne mahila va chaar bachchon ko kiya jakhmee   Wolves injured a woman and four children
कैसरगंज के मंझारा तौकली में भेड़िया के हमले में घायल बालिका पुष्पा।   -संवाद
बहराइच/कैसरगंज। कैसरगंज क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर एक महिला व चार बच्चों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भेड़िये के हमले से जख्मी एक बालिका की हालत गंभीर है। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन




कैसरगंज के केलहा पुरवा गांव निवासी प्रमोद धनगर की पुत्री पुष्पा (7) शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान धान के खेत से निकले भेड़िये ने अचानक उस पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर खेत की ओर भाग गया।
विज्ञापन



बच्ची की चीख सुनते ही परिजन और आसपास के लोग शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़े। ग्रामीणों ने करीब 500 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर भेड़िये को खदेड़ा, इसके बाद उसने बच्ची को छोड़ दिया। हमले मेंं पुष्पा के गले, पेट, पीठ और चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, शनिवार भोर करीब तीन बजे बलराजपुरवा में लालजी की पत्नी दुर्गावती पर भेड़िये ने सोते समय हमला किया। इसके बाद बहरैचनपुरवा में रेणुका (3) पुत्री रामू और हेमराज की पुत्री मोनिका पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। गोड़हिया नंबर एक निवासी मीना कुमारी (13) पुत्री रामकिशन भी भेड़िये के हमले में जख्मी हो गई है।


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पुष्पा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाम तक स्थिति और बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बच्ची को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके गले में अत्यंत गहरे घाव हो गए हैं, हालत अभी नाजुक बनी हुई है।


उधर घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। भेड़ियों की तलाश जारी है।




लगातार हमलों से दहशत, अब तक छह की मौत

तराई क्षेत्र में भेड़ियों के हमले अब आम होते जा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में लगातार हमलों में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग भेड़िये को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों में भय का माहौल है, शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed