फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Engineers keep the foundation of a developed society

अभियंता ही रखते हैं विकसित समाज की आधारशिला

Mon, 04 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Engineers keep the foundation of a developed society
बहराइच के राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित छात्र? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राजकीय पॉलीटेक्निक का तृतीय दीक्षांत एवं सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, अंकपत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जरवल मनीष सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियंता ही विकसित समाज की आधारशिला रखते हैं। समाज को विकास की ओर ले जाने की दिशा में पॉलीटेक्निक नई पौध को तैयार करने का काम करती है।
विज्ञापन

यहां से पढ़कर इंजीनियरिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में जाने वाले अभियंता पूरी लगन और ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करें। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अभियंताओं के कंधों पर ही समाज की मजबूत आधारशिला का जिम्मा है, इसलिए सभी अपने कार्य में पूरी पारदर्शिता जरूर बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रधानाचार्य बीआर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह, जिला महामंत्री भाजपा डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी हेमंत श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में सत्र 2019 के पास आउट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के छात्र निरंकार मौर्या को प्रथम, अरविंद मौर्या को द्वितीय, विनय मौर्या को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंकित पाठक को प्रथम, रूपम जायसवाल को द्वितीय व धीरू भट्ट को तृतीय, सिविल इंजीनियरिंग में आलोक चौहान को प्रथम, विशाल पाठक को द्वितीय व उमेश कुमार को तृतीय स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय व तृतीय वर्ष में पढ़ रहे छात्र मुकेश यादव, राजन, मंगलम चौबे, आकाश चक्रवर्ती, सचिन को प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

राजकीय महिला पॉलीटेक्निक रिसिया की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं प्रतिभा पांडेय, लक्ष्मी पांडेय, सुधा मिश्रा व आकांक्षा सिंह को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम मिलन मिश्रा, अनुभव अस्थाना, गौरव वर्मा, शफीक अंसारी, अंबिका प्रसाद, रामतीरथ, अनिमेश साहू, अजयशंकर कनौजिया, रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed