{"_id":"5ffdd77e8ebc3e31c87ac399","slug":"encroachment-removed-from-railway-land-bahraich-news-lko559522920","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने वालों के खिलाफ मंगलवार को आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अतिक्रमण हटवाने के साथ ही 32 दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिसिया में रेलवे स्टेशन चौराहा रेलवे परिसर के अंतर्गत आता है। लंबे समय से यहां बड़े पैमाने पर अवैध सब्जी मंडी, पान की दुकानें, होटल व आटो स्टैंड संचालित होता आ रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर मंगलवार को आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर महेश सिंह व संजय यादव, जीआरपी के सब इंस्पेक्टर मुस्तफा खान व रिसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से लगी दुकानें हटवा दी गईं। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही 32 दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि आगे से ऐसा न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।