{"_id":"5d1653898ebc3e3cde204b3f","slug":"encroachment-on-boudh-circuit-bahraich-news-lko4677957194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध परिपथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध परिपथ पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
बहराइच। बौद्ध परिपथ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की अगुवाई में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। कई दुकानें अतिक्रमण की जद में आईं जिन्हें तहस-नहस कर दिया गया। इस दौरान भारी गहमागहमी दिखी।
जिले में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने 27 जून से अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश एसडीएम सदर व सीओ को दिया था। उसी के तहत एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ त्रयंबकनाथ द्विवेदी, नगरपालिका के ईओ पवन कुमार, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह व दरगाह पुलिस फोर्स के साथ आसाम चौराहा पहुंचे।
अधिकारियों की मौजूदगी में बौद्ध परिपथ दोनक्का चौराहे से डिगिहा तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। साथ ही पक्के निर्माण को समय से हटाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग 40 पटरी दुकानों व ठेलिया दुकान को तोड़ा गया। इससे व्यापारियों के साथ पटरी दुकानदारों में गहमागहमी दिखी। एसडीएम ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर की परिधि में अतिक्रमण हटवाया गया है। फिर से अतिक्रमण करने पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।