फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Encounter with power cable theft gang in Nanpara; five arrested, one shot in the leg.

Bahraich News: बिजली तार चोर गिरोह से नानपारा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encounter with power cable theft gang in Nanpara; five arrested, one shot in the leg.
नानपारा के हाड़ा बसेहरी में नहर के पास मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल बदमाश को ले जाती पुलिस
बहराइच। नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के साथ शनिवार तड़के मुठभेड़ हो गई। सरयू नहर की पटरी पर हाड़ा बसेड़ी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके चार साथियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरोह का एक अन्य बदमाश भाग गया। मौके से चोरी किए गए बिजली के 10 बंडल तार, एक तमंचा, कारतूस, एक कार और तार काटने के औजार मिले। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नानपारा में तीन स्थानों पर बिजली के तार चोरी होने की सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी/स्वाट और नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी।
विज्ञापन

टीम गिरोह की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 8 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह चोरी का माल ठिकाने लगाने और एक अन्य वारदात की तैयारी में हाड़ा बसेहरी पुल के पास सरयू नहर की पटरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाराबंकी जिले के थाना माती के ग्राम सिद्धवाह निवासी कदीर के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने उसे और उसके चार साथियों सीतापुर के रत्तीपुर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता, ग्राम खरहुआ रेउसा निवासी कुलदीप कुमार गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता और उदयराज चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के एक साथी की तलाश की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत पुलिस के उच्चाधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि भागे आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

------इनसेट-------
घायल कदीर पर दर्ज हैं दो मामले
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए कदीर के खिलाफ प्रारंभिक जांच में हत्या और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों की जानकारी मिली है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में हत्या और उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।


------इनसेट-------
रात भर में तार को काटकर लगाते थे ठिकाने
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चोर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर चार से पांच किलोमीटर तक बिजली के तार काटते थे और रात भर में काटे गए तारों को ठिकाने लगाने का काम करते थे। गिरोह तार काटने के लिए विशेष औजार साथ रखता था। पुलिस अब बरामद तारों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने नानपारा और आसपास के क्षेत्रों में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed