फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trampled sugarcane and maize crops

Bahraich News: हाथी ने गन्ना और मक्के की फसल रौंदी

Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Elephants trampled sugarcane and maize crops
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा गांव में बुधवार रात हाथी ने खेत में पहुंचकर किसानों की गन्ना और मक्के की फसल नष्ट कर दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी वन विभाग द्वारा लगाई गई चेन लिंक फेंसिंग तोड़कर गांव में घुस आया और उसने किसान जयप्रकाश के खेत में घुसकर मक्के की फसल रौंद दी। इसके बाद किसान विनीता देवी और भूपेंद्र सिंह के खेतों में पहुंचकर गन्ना और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया। क्षेत्र में गश्त कर रहे गजमित्र सुरेश मौर्य, रंभा देवी, जयनारायण, मंगली और रमेश मौर्य ने मेगाफोन के जरिये ग्रामीणों को सतर्क किया और घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर बीट इंचार्ज कौशल किशोर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथी को गांव से बाहर कराया। रेेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गजमित्रों की टीम वन विभाग के साथ मिलकर लगातार ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


हाथियों ने तोड़े दो बिजली के पोल
कैलाशपुरी पावर हाउस से कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय तक जाने वाली 11 हजार वोल्ट लाइन के दो बिजली के पोल बुधवार रात हाथियों ने तोड़ दिए। घटना पांच नंबर बीट के जंगल क्षेत्र के पास हुई। बिजली पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही। हालांकि घटना के समय लाइन रोस्टिंग में होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और हाथी करंट की चपेट में आने से बच गए। बाद में लाइनमैन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed