फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants trampled seven bighas of crops

Bahraich News: हाथियों ने सात बीघा फसल रौंदी

Sat, 25 Mar 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Elephants trampled seven bighas of crops
मोतीपुर (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के चांदखां पुरवा में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार देर रात पांच किसानों की गेहूं की सात बीघा फसल रौंद दी। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण खेतों में पहुंचे और हांका लगाया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर भागे। ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में करीब दो दर्जन टस्कर हाथी थे। हाथियों ने बसरूद्दीन की तीन बीघा व साबिर खां, इसरार, अनीस व चुनक्का की एक-एक बीघा गेंहू की फसल तहस-नहस कर दी। सुबह मौके पर पहुंचे वन दारोगा अनिल कुमार ने फसलों का मुआयना किया है। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed