फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephant entered Amba village at night, three injured in stampede

रात में आंबा गांव में घुसा हाथी, भगदड़ में तीन घायल

Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Elephant entered Amba village at night, three injured in stampede
कतर्नियाघाट रेंज में देर रात को आबादी के निकट पहुंचा हाथी। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे गांव में हाथी का उत्पात जारी है। देर रात को आंबा गांव में हाथी पहुंच गया। हाथी के पहुंचते ही ग्रामीणों में भदगड़ मच गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हाथी ने एक ग्रामीण के फूस के मकान को ढहा दिया। सूचना पाकर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने हवाई फायरिंग कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा। हाथी के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में हाथियों के हमले में वृद्धि हो गई है। प्रतिदिन हाथी जंगल से सटे गांव में पहुंचकर लोगों पर हमला कर रहा है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के आंबा गांव में बुधवार रात हाथी पहुंच गया। हाथी को देखते ही ग्रामीण भागने लगे। हाथी ने गांव निवासी मोहर्रम अली के बांस के खेतों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी ने गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी करन के फूस के मकान को ढहा दिया। घर में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। गांव में एकत्रित भीड़ को हाथी दौड़ाने लगा। जिससे गांव निवासी उम्मेद अली पुत्र अंसान, मोहम्मद अली और लक्ष्मी भगदड़ में घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

हाथी के हमले की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। इसके बाद सभी ने हवाई फायरिंग करते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। उधर निरंतर गांव में हाथी के आमद को देखते हुए ग्रामीणों ने जंगल के किनारे बाड़ लगाने की मांग की है। जिससे हाथी व अन्य जंगली जीव गांव में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed