फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity system is in bad shape from city to village

Bahraich News: शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था बदहाल

Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity system is in bad shape from city to village
नवाबगंज में विद्युत लाइन ठीक करता लाइनमैन।
बहराइच। जिले के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली को लेकर मचा हाहाकार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है। हालात यह हैं कि सोमवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था बेकाबू दिखाई दी। उपभोक्ता इस चिपचिपाहट भरी गर्मी में बिजली की बदहाल व्यवस्था से हलकान दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर की बेकाबू हुई बिजली व्यवस्था से उपभोक्ता में आक्रोश
शहर के समर्पण हास्पिटल, खत्रीपुरा, माधवरेती, बंजारीमोड़, अकबरपुरा, सूफीपुरा, मेवातीपुरा, बड़ीहाट, वीआईपी डीएम काॅलोनी, सरस्वती नगर, नवोदय फीडर, सरयू नगर, फायर स्टेशन, कटी चौराहा, पटेल नगर, दीवानी कचेहरी, खत्रीपुरा, बंदरियाबाग समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति की स्थिति सोमवार को पूरे दिन बदहाल रही। वहीं केडीसी रोड स्थित कृषि फार्म के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

माधवरेती के उपभोक्ता रविवार की रात से बिजली के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन उपभोक्ताओं को सोमवार को भी बिजली की बदहाल व्यवस्था के बीच अपनी दिनचर्या बितानी पड़ी। पीपल चौराहे पर बीते कई दिनों से लो व हाई वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल सकी। बदहाल विद्युत व्यवस्था से गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक आपूर्ति पटरी पर नहीं लौटी, तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन पर आम की डाल गिरने से 110 गांव की बिजली आपूर्ति ठप
मटेरा। कस्बे में सोमवार सुबह आई तेज आंधी के बाद पेट्रोलपंप प्रहलादा के पास लगे आम के पेड़ की डाल 33 हजार की एचटी लाइन पर गिर गई। जिससे लाइन टूटकर गिर गई। गनीमत यह थी कि उस समय आपूर्ति बंद थी। इससे एक बड़ा हादसा होने से तो बच गया, लेकिन 110 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक यह बहाल नहीं हो सकी है। उपभोक्ता को इस भीषण गर्मी में बिजली-पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
इंसुलेटर दगने से पांच घंटे बिजली रही गुल
चरदा। कस्बा स्थित भगवानपुर गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर सोमवार भोर करीब तीन बजे दग गया। इससे पांच हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पांच घंटे में फाॅल्ट दुरुस्त हुआ और आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन पूरे दिन बिजली की आवाजाही बनी रही।
रुपईडीहा में मिल रही है आठ घंटे की आपूर्ति
रुपईडीहा। रुपईडीहा नगर पंचायतवासियों को महज आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। क्षेत्र में जर्जर तारों की वजह से मामूली बारिश व हवा चलने पर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। उद्योग व्यापार मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि बेतहाशा बिजली कटौती से व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।

तीन दिनों से 250 गांवाें की डेढ़ लाख आबादी परेशान
नवाबगंज। नवाबगंज क्षेत्र की तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। हालात यह हैं कि यहां भूमिगत केबिल में फाॅल्ट आने से 250 गांवों की बिजली आपूर्ति बीते शनिवार से ठप है। बिजली कर्मचारी सोमवार को फाॅल्ट को खोज सके और इसके बाद इसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांवों की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी भीषण गर्मी में बिजली-पानी को लेकर परेशान है। उपकेंद्र के जेई बृजेश गुप्ता ने बताया कि नानपारा रेलवे क्राॅसिंग के पास भूमिगत केबिल में फाॅल्ट आने से समस्या आ गई थी। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed