{"_id":"6879574991dee8c78f0f1e07","slug":"electricity-kept-coming-and-going-from-the-city-to-rural-areas-throughout-the-night-bahraich-news-c-98-1-slko1007-133766-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर आती-जाती रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर आती-जाती रही बिजली
Fri, 18 Jul 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती के हालात बृहस्पतिवार को भी नहीं सुधरे। शहर के कई मोहल्लों में बुधवार को पूरी रात बिजली की आवाजाही बनी रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का खेल चलता रहा।
जिलेवासियों को एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर की बिजली व्यवस्था भी लोगों को हलकान कर दिया है। भीषण गर्मी शुरू होते ही अचानक बढ़ी बिजली की मांग के बाद बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार को भी नही सुधरी। हालात यह रहे कि शहर के रायपुरराजा, नाजिरपुरा, अकबरपुरा, मेवातीपुरा, बड़ीहाट, बरहियापुरा, पीपल चौराहा, नौवागढ़ी, डीएम कालोनी, सरस्वतीनगर, फायर फीडर, सूफीपुरा समेत कई मोहल्लों में बुधवार की रात बिजली की आवाजाही के बीच लोग रातभर जागने को मजबूर हुए।
वहीं, बृहस्पतिवार को भी सुबह से बिजली की आवाजाही बनी रही। इस दौरान लोग उमस से परेशान रहे। वहीं, रूपईडीहा, बाबागंज, मटेरा, महसी, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज के कई गांवों में बिजली की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली की कटौती कहीं नहीं की जा रही है। ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को लेकर लगाए गए यंत्र के चलते ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाता है। जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से साथ जुटी हुई है। उपभोक्ताओं को भी विभाग की टीम के कार्य में संयम बरतते हुए सहयोग देना चाहिए।
एचटी लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति ठप
जरवलरोड। कस्बा स्थित चीनी मिल मार्ग पर रूदाइन गांव के पास बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन के दो बिजली खंभों पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे बिजली लाइन टूट कर नीचे गिर गई। वहीं, बगल में बनी गायत्री फीडर की 11 हजार की लाइन का एक खंभा भी टूटकर गिर गया। तार टूटने से जरवल रोड उपकेंद्र की पूरी आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पेड़ को कटवाकर चीनी मिल मार्ग को चालू कराकर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू किया। उपकेंद्र के अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि टूटे खंभे को बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद