{"_id":"64b6d82720a192a49704d538","slug":"electricity-failure-people-yearn-for-water-bahraich-news-c-98-1-slko1007-508-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिजली गुल, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
नानपारा/विशेश्वरगंज। नानपारा व विशेश्वरगंज की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ रही है। मंगलवार को दोनों क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली गुल हो गई। लोगों को चिपचिपाहट भरी गर्मी में बेहाल रहे। पानी का भी संकट खड़ा हो गया।नानपारा नगर क्षेत्र में बीते सोमवार देर रात मोहल्ला जुबलीगंज में रखा ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। ऐसे में पूरी रात चिपचिपाहट भरी गर्मी में मोहल्लेवासियों को जागकर रात बिताना पड़ी। मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं कराया जा सका। बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते मोहल्लेवासी बिजली, पानी को लेकर परेशान हैं। सभी के सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है।
नानपारा के एक्सईएन कृष्ण कुमार ने बताया कि शीघ्र ही बिजजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जबकि उपकेंद्र के जेई संजय पासवान का कहना है कि रात में ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक पड़ने के चलते खराब हो गया है। ट्राॅली वाले ट्रांसफार्मर का प्रबंध कराया जा रहा है। शीघ्र ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की दी जाएगी।
विशेश्वरगंज में भी मंगलवार को फीडर से निकली चिंगारी से फीडर के सभी उपकरण जल गए। विभाग के अधिकारी फीडर को दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों को गर्मी में बिजली को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।