{"_id":"5d1650ba8ebc3e3cbc699246","slug":"electricity-failure-bahraich-news-lko467792828","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। ग्राम शंकरपुर में लगा ट्रांसफार्मर माह भर से खराब है। इससे आसपास के नौ गांवों की बिजली गुल है। सूचना के बावजूद पावर कार्पोरेशन के अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं जिससे भीषण गर्मी में लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पावर कार्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर न लगने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम शंकरपुर में लगा ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व खराब हो गया था। इस मामले में गांव के लोगों ने सूचना उपकेंद्र सहाबा पर दी थी लेकिन ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया। इस ट्रांसफार्मर से रामनगर, जिगरिया, परमपुर, थनई गांव, गड़रहवा, विशुनापुर, छेद्दूपुरवा, रग्घूपुरवा आदि गांव को भी बिजली की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
शंकरपुर निवासी छोटेलाल और विश्राम ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बारे में छह बार लिखित और कई बार मौखिक सूचना दी जा चुकी है लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को हस्ताक्षरित पत्र भेजा है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के मामले में उपकेंद्र के जेई सीडी गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना नहीं थी। अब पता चला है। शीघ्र ही नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करायी जाएगी।