फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Electricity department failed on CM dashboard, condition of PWD is also not improving

Bahraich News: सीएम डैशबोर्ड पर बिजली विभाग हुआ फेल, पीडब्ल्यूडी की भी नहीं सुधर रही स्थिति

Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity department failed on CM dashboard, condition of PWD is also not improving
बहराइच। सीएम डैशबोर्ड में कई विभाग अप्रैल की समीक्षा में फिर फेल हो गए। इसमें कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनके कार्यों में कोई सुधार न होने पर नोटिस जारी करने का आदेश डीएम ने दिया है। वहीं कुछ विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश भी हुआ है।
विज्ञापन



सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा शनिवार को डीएम मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पाया कि दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में डी ग्रेड मिला है। जबकि खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का समय से निस्तारण न करने के कारण ई ग्रेड मिला है। इस पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन व विद्यार्थियों की उपस्थिति के मामले में ई ग्रेड मिला है। इस पर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग अंतर्गत ओडीओपी वित्तपोषण योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में जिले को ई श्रेणी मिला। उपायुक्त, उद्योग केंद्र की खराब प्रगति को ठीक करने में रुचि न लेने के कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग, प्रवर खंड के नई सड़कों के निर्माण एवं सड़कों के अनुरक्षण में सी श्रेणी मिला है। यही नहीं यह स्थिति लगातार कई माह से है। जबकि डीपीआरओ द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को बी श्रेणी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 (माडल श्रेणी गांव) में ई श्रेणी मिलने पर तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी बृजेश कुमार सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed