फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elderly murdered with sharp weapon, son and daughter-in-law injured

धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, बेटा-बहू जख्मी

Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Elderly murdered with sharp weapon, son and daughter-in-law injured
फखरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पहिया में बुजुर्ग की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के पहिया गांव में सो रहे परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी नगर, सीओ कैसरगंज व फखरपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजन में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलोरा बासू के पहिया गांव निवासी देशराज (65) पुत्र राम सुहावन अपने परिवार के साथ रोजाना की तरह बुधवार को खाना खाकर घर में सोए हुए थे। रात में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो पास में सो रहा बेटा ननके उर्फ कृष्ण कुमार (35) व बहू सीमा (34) दौड़ी। हमलावरों ने बहू व बेटे पर भी जानलेवा हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए। हमलावरों को लगा कि तीनों की मौत हो गई है। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। बहू व बेटे ने होश आने पर शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने देखा कि तीनों खून से लतपथ थे। बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी, जबकि बहू व बेटे की सांसें चल रही थीं। आननफानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह, फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी व हुजूरपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी बेचने व पैसे का विवाद आया सामने
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में परिवार के किसी सदस्य का हाथ है। कुछ दिन पहले बुजुर्ग ने कुछ जमीन बेची थी और कुछ बेचने वाले थे। जिसको लेकर विवाद हुआ था। उसी को लेकर बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जल्द होगा घटना का खुलासा
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गया था। घटना के बारे में तहकीकात की गई है। कुछ जमीन के पैसे के लेनेदेन का मामला सामने आ रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। हमलावर बख्शें नहीं जाएंगे। -कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed