{"_id":"5ea857ef8ebc3e9028289bb3","slug":"eight-workers-reached-risia-on-foot-from-jhansi-quarantine-bahraich-news-lko5194848165","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से पैदल रिसिया पहुंचे आठ मजदूर, क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी से पैदल रिसिया पहुंचे आठ मजदूर, क्वारंटीन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। पंचपुरवा गांव के लोग मुंबई में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के चलते सभी वाहन से घर आ रहे थे। वाहन मजदूरों को लेकर झांसी पहुंचा। यहां पर वाहन को सीज कर दिया गया, जिससे आठ मजदूर झांसी से पैदल चलकर मंगलवार को रिसिया पहुंचे। यहां पुलिस की मौजूदगी में सभी मजदूरों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
रिसिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचपुरवा के कई मजदूर मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। लेकिन केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में विभिन्न प्रदेशों में फंसे लोग चोरी छिपे पैदल या वाहनों से घर पहुंचने की जुगत में हैं। गांव निवासी आठ मजदूर मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। ऐसे में लॉकडाउन को देखते हुए सभी वाहन से घर के लिए रवाना हुए।
झांसी पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। इस पर सभी आठ दिनों से पैदल झांसी से चलकर मंगलवार को गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस टीम के साथ भेजा गया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जांच के बाद सभी आठ मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय पंचपुरवा में क्वारंटीन कर दिया गया है।