फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Due to heavy rains, melting increased in the Terai, cold people

तेज बारिश से तराई में बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

Fri, 13 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, melting increased in the Terai, cold people
बहराइच नगर में शुक्रवार को बारिश में जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में गुरुवार की रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बरसात होने से गलन बढ़ गई है। सुबह तेज हवा चलने के साथ हो रही बारिश में भीगते हुए नौनिहाल स्कूल पहुंचे, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम को देखते हुए प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में डीएम ने बंदी का आदेश जारी किया, मगर निजी स्कूल खुले रहने से नौनिहालों को दिक्कतें र्हुइं।
विज्ञापन

बारिश ने खेतों को भी तर कर दिया, जिसके बाद गेहूं व अन्य फसलों की बोवाई का काम तेज हो गया है। वहीं, बरसात होने से कई स्थानों पर तार टूटने व ट्रांसफार्मर शॉर्ट होने से बिजली कटौती से भी जिलेवासियों को जूझना पड़ा। जिले में अचानक तेज बरसात होने से गलन बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

तराई में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया था, पूरे दिन बदली छाई रही थी, जिससे पारा लुढ़कना शुरू हो गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बरसात होने के आसार बताए थे, जो सही साबित हुए। गुरुवार की रात से ही रिमझिम बरसात का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शुक्रवार को सुबह भी जारी रहा। पूरे दिन बरसात होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुककर देर शाम तक रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। बरसात होने से गलन बढ़ गई, जिससे पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। अचानक बरसात शुरू होने के कारण सुबह बच्चों को भीगते हुए स्कूल जाना पड़ा। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने स्कूलों को बंद किए जाने का आदेश दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक व मंत्री विजय उपाध्याय ने प्रशासन से बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय व जूनियर स्कूलों को बंद किए जाने की मांग की। खराब मौसम व बरसात को देखते हुए डीएम के आदेश पर बीएसए एसके तिोवारी ने स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद कई निजी स्कूल खुले रहे] जिससे ठिठुरते हुए बच्चों को स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा।
बारिश होने से अचानक गलन बढ़ गई। सड़कों पर पानी भरने से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। बारिश होने के कारण खेतों में भी किसानों ने बोवाई तेज कर दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि बरसात से लाही व सरसों की फसल को सबसे अधिक फायदा हुआ है। वहीं अगेती गेहूं की बोवाई करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तार टूटे व ट्रांसफार्मर जले, गुल रही बत्ती
बरसात होने से शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के घर के सामने बिजली का तार टूट गया। वहीं, अस्पताल चौराहे, रायपुर राजा के इलाहाबाद बैंक के एजीएम कार्यालय के सामने खंभों पर खराबी आ गई। जेल रोड पर सांसद कैसरगंज की कोठी के सामने लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर के कई मोहल्लों में भी लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। वहीं, जरवल क्षेत्र में भी सुबह से बिजली गुल रही।

जलभराव से आवागमन में हुई परेशानी
बरसात होने के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए। शहर के अस्पताल चौराहा स्थित सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की गली के ठीक सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। वहीं छोटी बाजार, चित्रशाला टाकीज के निकट, ब्राह्मणीपुरा आदि इलाकों में भी जलभराव की स्थिति रही। सड़कों पर जलभराव व कीचड़ के बीच होकर लोगों को आवागमन करना पड़ा, जिससे उन्हें दिक्कतें हुईं।
कीचड़ के बीच लोग गुजरने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed