{"_id":"64a6f59fde60a2a5340da8c5","slug":"drizzle-in-the-city-rain-in-the-villages-bahraich-news-c-13-1-322761-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर में रिमझिम, गांवों में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर में रिमझिम, गांवों में झमाझम बारिश
Thu, 06 Jul 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में बृहस्पतिवार को रिमझिम व गांवों में झमाझम बारिश हुई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर में दिन भर धूप खिली रही। शाम को रिमझिम फुहार गिरने से उमस और बढ़ गई।
जुलाई की शुरुआत के साथ ही शुरू हुई बारिश ने आम नागरिकों समेत किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी थी। आम नागरिकों को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली तो वहीं फसलों की सिंचाई हो गई। लेकिन चार दिनों तक बारिश का सिलसिला थमा रहा। गुरुवार सुबह होते ही धूप निकल आई। शाम को लगभग पांच बजे मौसम अचानक बदला और कुछ मिनट रिमझिम फुहार गिरी। पूरे दिन उमस से लोग बेहाल रहे।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना है। किसान धान की रोपाई की तैयारियां कर लें।
बारिश से जरवलरोड बाजार जलमग्न
जरवलरोड (बहराइच) जरवलरोड व आसपास के गांवों में गुरुवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। बाजार व गलियों में भीषण जलभराव हो गया। लोगों को लभराव के बीच से होकर निकलना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौरान व्यापार प्रभावित होता है। ग्राहकों को आने में बड़ी दिक्कत हुई।