फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Driver was beaten in rumor of child theft, car broke

बच्चा चोरी के अफवाह में चालक को धुना, तोड़ी गाड़ी

Thu, 29 Aug 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Driver was beaten in rumor of child theft, car broke
मिहींपुरवा (बहराइच)। लखीमपुर का एक वाहन चालक बड़खड़िया में पहुंचा, जहां वाहन खराब हो गया। इस पर वह वहीं रुक गया। इसी दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने नारेबाजी की। उधर, पुलिस ने मामले को अफवाह बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली अंतर्गत पठाननपुरवा गांव निवासी सिराजुद्दीन (22) पुत्र निजामुद्दीन बुधवार देर शाम ठेका वाहन पर सवारी लेकर सुजौली बाजार आया। वह सवारियों को उतारने के बाद गुलरा गांव निवासी नानी के यहां रात्रि विश्राम के लिए जाने लगा।
विज्ञापन

बड़खड़िया गांव के पास पहुंचने पर वाहन में कुछ तकनीकी खामी आ गई। इस पर वह वाहन रोक कर उसी में सोने लगा। इसी दौरान तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने बच्चा चोर की बात कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने सभी को फटकार लगाई। एसओ ने बताया कि अफवाह में किसी की पिटाई करना अपराध है। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed