फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Double engine trial on the Malani-Nanpara railway line

मैलानी-नानपारा रेलखंड पर डबल इंजन का ट्रायल

Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Double engine trial on the Malani-Nanpara railway line
बिछिया (बहराइच)। मैलानी-नानपारा रेलखंड को लेकर वन विभाग की रिट पर हाईकोर्ट ने रेलवे से जवाब मांगा था। इसके साथ ही रेलवे के जीएम से स्पष्टीकरण भी तलब किया था लेकिन विभाग के अधिकारियों ने बयान दर्ज करने के बजाए सीधे रेल सेवा ही बंद करा दी थी।
विज्ञापन

इस पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी हो गई। दोनों जिलों के सांसद व समाजसेवियों की याचिका और प्रयास के बाद फिर से रेल संचालन शुरू करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया था। उसी के तहत शुक्रवार को डबल इंजन का ट्रॉयल हुआ जिसमें एक यात्री बोगी भी लगी हुई थी।
विज्ञापन

नानपारा-मैलानी रेलखंड कतर्नियाघाट और दुधवा नेशनल पार्क के बीच से होकर गुजरी है। रेल पटरी पर आने वाले जंगली जीवों की अक्सर कटकर मौत हो जाती है। इसे देखते हुए वन विभाग की याचिका पर रेलवे ने जंगल में गति धीमी कराकर ट्रेन की संचालन शुरू कराया लेकिन हादसों पर अंकुश नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए वन विभाग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने रेलवे से जवाब मांगा। रेलवे ने जवाब दाखिल करने के बजाए रेल संचालन ही बंद कर दिया। इससे तराई क्षेत्र के लगभग 10 लाख लोग छोटी रेल लाइन की सेवा से वंचित हो गए। साथ ही लोगों को प्राइवेट बसों से महंगी यात्रा करने को बाध्य होना पड़ा। रेल संचालन बंद होने से ग्रामीण काफी नाराज दिखे।
ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए लखीमपुर के सांसद और बहराइच सांसद ने रेल मंत्री से वार्ता की। इसके अलावा तिकुनिया निवासी समाजसेवी राजीव गुप्ता और मिहींपुरवा निवासी श्रवण कुमार मदेशिया ने यात्रियों की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने तीन माह पूर्व रेलवे से जवाब मांगा जिसमें रेल सेवा कैसे बंद की गई, इसका भी कारण उल्लेख करने की बात कही गई।
आनन-फानन में रेलवे ने फिर से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी। शुक्रवार को मैलानी से चलकर एक यात्री बोगी लगी डबल इंजन की ट्रेन सुबह 11 बजे बिछिया स्टेशन पहुंची। क्षेत्रीय लोग सभी ट्रेनों का संचालन शुरू होने की आस लगा रहे हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक कोई आदेश नहीं जारी हुआ है। अभी एक जून से कुछ ट्रेनों को चलाने की तैयारी की गई है।
23 मार्च को होना था उद्घाटन
मैलानी-नानपारा रूट पर ठप ट्रेनों का संचालन 23 मार्च को होना था। इसका उद्घाटन सांसद अक्षयवर लाल गोंड करते लेकिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लग गया। इसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लगातार लॉकडाउन जारी है। इससे ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed