फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Dog scratched and injured child

Bahraich News: बच्चे को कुत्ते ने नोचकर किया जख्मी

Sat, 13 Dec 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dog scratched and injured child
कुत्ते के हमले में घायल बालक पिता के साथ। -संवाद
शिवपुर। ग्राम बेलासपुर निवासी करन निषाद शुक्रवार को अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर में बुरी तरह से नोच कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन



प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्म गहरा था, जिस पर टांके लगाकर व एंटी रैबीज टीका लगाने के साथ अन्य उपचार भी दिया गया। बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




इससे पहले भी इस क्षेत्र में कुत्तों ने दो बच्चों को हमला कर मार डाला है। पहली घटना 24 फरवरी 2024 को ग्राम मटेरा कला निवासी राजेंद्र प्रसाद की 7 वर्षीय बेटी मानसी के साथ हुई जबकि दूसरी घटना 15 जुलाई 2025 को छब्बन के 11 वर्षीय बेटे नूरुद्दीन के साथ हुई। दोनों बच्चों की मौत होने से कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed