फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Do not allow people to travel without masks

बिना मास्क लोगों को बस में न करने दें सफर

Tue, 02 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Do not allow people to travel without masks
बहराइच। निर्धारित सीट क्षमता के साथ ही बसों का संचालन किया जाए। किसी भी स्थिति में स्टैंडिंग सवारियों के साथ बसों के संचालन की अनुमति नहीं होगी। संचालन के दौरान चालक परिचालक को मॉस्क, ग्लब्स का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। यात्रियों को भी बस में मॉस्क-फेसकवर पहनना अनिवार्य होगा। बिना इसके लोगों को सफर नहीं करने दिया जाए। यह बातें रोडवेज बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहीं।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार व एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने मंगलवार को रोडवेज बस अड्डा व झिंगहाघाट स्थित प्राइवेट बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी बसों का नियमित सैनिटाइजेशन किया जाए। बसों में बैठने से पूर्व स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से की जाए। बस स्टेशन के निकट 108 एंबुलेंस की सेवा की उपलब्धता इस प्रकार सुनिश्चित की जाय कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जन जागरूकता के लिए बस स्टेशनों के सामने की सड़क पर रंगोली भी पेंट कराई जाए। नानपारा बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए एआरटीओ को निर्देश दिया कि रोडवेज की भांति यहां पर भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जाए। डीएम ने कहा कि थर्मल सक्रीनिंग स्पॉट पर पंजिका रखी जाए। आने जाने वाले यात्रियों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed